✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

घर की इज्जत बचाना दो भाइयों को पड़ा मंहगा,एक की गई जान, तो दूसरा अस्पताल में भर्ती   

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:05:01 AM

गोड्डा (GODDA): नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम को कुछ युवकों ने दो सगे भाइयों के साथ इस कदर बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया कि उसमें से एक की मौके पर ही मौत ही हो गयी. तो दूसरे को अधमरे हालत में जंगलों में फेंक दिया गया था. 

क्या है मामला

दरअसल पुनसिया गांव के सुनील मंडल ने अपने बड़े भाई की बेटी यानी अपनी भतीजी को एक युवक के संग कुछ ऐसे हालात में देखा था जो सुनील को नागवार गुजरा और उसने चन्दन नामक  युवक को भतीजी से दूर रखने की हिदायत शख्त लहजे में दी. इस हिदायत के बाद चन्दन ने सुनील को गुरुवार देख लेने की बात कहते हुए कॉलेज हाट में बुलाया. कॉलेज हाट में गए दोनों भाईयों को दस बारह की संख्या में आये युवकों ने जमकर पीटा. एक साथ इतने युवकों के हमले से दोनों भाई घबरा गए. जिसमें अनिल मंडल भागने लगा मगर सुनील नहीं भाग पाया और उसे इतना पीटा गया कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं मौके से भागे अनिल का भी पीछा कर उसे रामगढ़ मार्ग पर पकड़कर उसके साथ भी मारपीट की गयी और अधमरे हालत में छोड़ सभी वहां से भाग गए . 

ग्रामीणों ने बचाई दूसरे भाई की जान

घटना की सूचना पर आस पड़ोस के ग्रामीण और परिजन जब दोनों भाइयों को ढूँढने निकले तो एक तो कॉलेज हाट परिसर में मृत अवस्था में मिला. वहीं दूसरा भाई रामगढ़ मार्ग स्थित जंगलों में अधमरे हालत में जिसे सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

जांच में जुटी sdpo और नगर थाना की टीम 

घटना के बाद अस्पताल पहुंचे sdpo आनंद मोहन सिंह ने बताया कि मारपीट क्यों हुई है इसकी जांच की जा रही है और मारपीट को अंजाम देने वाले जिस चन्दन का नाम आ रहा उसको पकड़ने की भी कोशिश जारी है. साथ ही इसमें संलिप्त अन्य युवकों की भी तलाश कर जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी. 

रिपोर्ट: अजीत सिंह, गोड्डा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.