✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाल-बाल बचे ! ट्रेन के गेट पर वृद्ध को लटकता देख पुलिस वाले ने लगाई दौड़, बचाई जान

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:08:53 PM

देवघर (DEOGHAR) : हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल मार्ग स्थित देवघर के मधुपुर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई यू मंडल ने अपनी जान जोखिम में डाल कर एक वृद्ध रेल यात्री की जान बचा ली. पूरा घटनाक्रम रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद होगा गया. पुलिस जवान की इस बहादुरी के लिए वो खूब सराहए जा रहे है. 

कैसे हुई घटना 

दरअसल मधुपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 से एक वृद्ध 15047 कोलकाता गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे. यात्री वृजशरण राम ट्रेन में चढ़ ही रहे थे कि इसी दौरान ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली. उन्होंने ट्रैन के अंदर चढ़ने की कोशिश की लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के अंदर चढ़ने वाले सीढ़ी से लटक कर प्लेटफार्म से टकराने लगे. इस वृद्ध यात्री के साथ कहीं कोई अप्रिय घटना न घट जाए इसलिए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए आनन-फानन में स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के एसआई यू मंडल ने अपनी जान जोखिम में डालकर पुरुष रेलयात्री की जान बचा ली. रेल यात्री की जान बचाने के क्रम में एएसआई यू मंडल को दाहिने हाथ की उंगली में चोट आ गई. इस बहादुर कारनामे के लिए रेल यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल के जवान को खूब सराहा.इधर इस मामले में रेल यात्री भी हल्का घायल हो गया और तुरंत उसका प्राथमिक उपचार कर उसे गंतव्य के लिए भेज दिया गया. 

उत्तर प्रदेश के देवरिया जा रहे थे वृद्ध

बताया जा रहा है कि वृद्ध रेल यात्री वृजशरण राम कोलकाता गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल के कांचरापाड़ा से उत्तर प्रदेश के देवरिया जा रहा था. इसी क्रम में मधुपुर स्टेशन पर कुछ सामान खरीदने के लिए उतरा ट्रेन खुलने के बाद चढ़ने के क्रम में ट्रेन के सीढ़ी को पकड़कर चढ़ना चाहा, लेकिन ट्रेन का रफ्तार बढ़ने से यह घटना हुई. लेकिन ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के एएसआई यू मंडल ने अपनी बहादुरी का परिचय दीया और रेल यात्री को सकुशल बचा लिया. यह पूरा मामला स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. घटना बीती शाम लगभग साढ़े 7 बजे की बताई जा रही है. इस घटना के वक़्त कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया था. लेकिन जिस बहादुरी से rpf के जवान ने अपना परिचय दिया उसकी चर्चा और सराहना सभी ओर की जा रही है. उम्मीद की जा रही है कि रेलवे द्वारा उसका सम्मान किया जाए. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.