✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरकार विकास को लेकर पूरी तरह कृतसंकल्प- चतरा में ध्वजारोहण के बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:34:38 AM

चतरा (CHATRA): देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पूरे होने के जश्न पर मनाए जा रहे आजादी की अमृत महोत्सव के बीच चतरा जिला मुख्यालय में भी आज देश का राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस काफी हर्षोल्लास वातावरण के बीच काफी धूमधाम के साथ मनाया गया.

कुछ ऐसा रहा कार्यक्रम का स्वरूप

चतरा के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में इस बार जिला प्रशासन की और से खास इंतजाम किए गए थे. जहां आयोजित मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के श्रम, नियोजन और प्रशिक्षण सह कौशल विकास मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हुए तिरंगे को सलामी दी. वहीं ध्वजारोहण से पूर्व मंत्री के अलावा उपायुक्त अबु इमरान और पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की ओर से परेड का संयुक्त रुप से निरीक्षण किया गया और मिली-जुली परेड की सलामी ली. झंडोत्तोलन के पश्चात मंत्री भोक्ता ने समारोह में मौजूद लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी में अपने बलिदान की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन किया. कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में विकास को लेकर पूरी तरह कृतसंकल्प है कथा कल्याणकारी विकास योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाना सरकार और जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है. इधर जिले के कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए मंत्री द्वारा दर्जनों लोगों को प्रशस्ति पत्र तथा चेक आदि भी वितरित किए गए.

एसपी और डीडीसी ने फराया झंडा

दूसरी ओर जिला समाहरणालय में उपायुक्त अबू इमरान और पुलिस लाइन में एसपी राकेश रंजन और डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता ने जिला परिषद कार्यालय में तिरंगा फहराया. वही इस मौके पर सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थान शिक्षण संस्थान के साथ निजी प्रतिष्ठानों इत्यादि में भी शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरिया भी निकाली गई.

समारोह में अधिकारी हुए शामिल

समारोह में उपायुक्त अबू इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता, एसडीओ मुमताज अंसारी, जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी और नगर परिषद अध्यक्ष गुंजा देवी समेत कई अधिकारी और गणमान्यजनों के अलावा बड़ी संख्या में आमलोग उपस्थित थे.

रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.