✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सासाराम रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव हैदरनगर में होगा: सांसद वीडी राम

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:57:39 AM

पलामू(PALAMU): सांसद विष्णु दयाल राम ने हैदरनगर में सासाराम-इन्टरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव समेत अन्य मांगों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांग ज्ञापन है.  उन्होंने लिखा है कि रांची वाराणसी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 18611/ 18612) जिसका पूर्व में कजरात नवाडीह स्टेशन पर ठहराव होता था  ट्रेन के पुनः परिचालन प्रारंभ होने के नयी समय सारिणी के अनुसार ठहराव को हटा लिया गया है.  जिससे वहां की जनता को अत्यधिक कठिनाई होगी.  इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) धनबाद से भी संपर्क स्थापित कर वहां की जनता को होने वाली कठिनाइयों की ओर  ध्यान आकृष्ट किया गया है.  इस संबंध में उन्होंने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर वहां पर ठहराव कायम रखने की अनुशंसा की है.  उक्त ट्रेन का कजरात नावाडीह में ठहराव कायम रह सकेगा. सांसद ने बताया कि इसके अतिरिक्त उन्होंने रेल मंत्री से राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-12453/ 12454) का श्री बंशीधर नगर में ठहराव, शक्तिपुंज एक्सप्रेस का रमुना में ठहराव, सिंगरौली पटना एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13349/ 13350) का रमुना में ठहराव, हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या (13025/ 13026) का गढ़वा टाउन में ठहराव, रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-18635/18636), का हैदरनगर में ठहराव, कोलकाता अहमदाबाद एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 19414/19413) गढ़वा टाउन में ठहराव,  हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-13025/13026) का गढ़वा टाउन एवं श्री बंशीधर नगर में ठहराव एवं कोलकाता मदर जंक्शन एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-19607/ 19608) का ठहराव गढ़वा टाउन एवं नगर उंटारी का अनुरोध किया है. जिसपर रेल मंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया.

रिपोर्ट: जफ़र  हुसैन, पलामू   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.