धनबाद(DHANBAD): कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानो से बरामद रुपयों का आंकड़ा जैसे-जैसे बढ़ रहा है, राजनीतिक हमले तेज होते जा रहे है. अनुमान लगाया जा रहा है कि बरामद रुपए का आंकड़ा बहुत आगे जाएगा. चार सौ करोड़ को भी यह अकड़ा फांद सकता है. फिलहाल रुपए गिनने वाली मशीन खराब हो जा रही है. अलग-अलग जगहों से मशीन मंगाई जा रही है. सवाल किया जा रहा है कि धीरज साहू खानदानी कारोबारी जरूर है लेकिन आखिर किस वजह से इतना सारा कैश आलमीरो में भरकर कर रखे गए थे. अब तो राजनीति के क्षेत्र में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से ऐसे जोड़कर देखा जा रहा है. इधर, रुपए बरामदगी के बाद हमले तेज हो गए है.
धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व हो या इनके क्षेत्रीय क्षत्रप , सांसद या विधायक, सभी भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे है. जमशेदपुर पूर्वी के चर्चित विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सही में सांसद धीरज साहू खानदानी शराब कारोबारी है. झारखंड में कांग्रेसी राजनीति की आर्थिक रीढ़ है, पर अलमीराओं में बंद पड़े यह नोट तो नोटबंदी के बाद 7 साल के भीतर उपजे हैं, किसके हैं, व्यक्ति के, पार्टी के, सरकार के, मौन तो टूटे. जवाब आये. स्रोत कोई भी हो, नोट तो जनता की हकमरी के है. पूरे देश में इस नोट बरामदगी की चर्चा है. लोग अपने-अपने ढंग से इसकी व्याख्या कर रहे है.
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो
