✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुरुजी की भूमिका में दिखेंगे विधायक सरयू राय, बच्चों को देंगे निःशुल्क कोचिंग

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:07:30 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक सरयू राय अब आठवीं, नौवी और दशमी के बच्चों को निशुल्क पढ़ाई कराएंगे. इसके लिए सरयू राय ने अपने बारीडीह स्थित कार्यालय में कोचिंग सेंटर की व्यवस्था की है. कोचिंग सेंटर का नाम वीणा पानी कोचिंग सेंटर होगा. जहां सरयू राय खुद मॉनेटरिंग करेंगे और खुद पर्यावरण से जुडे बिषयों कों पढ़ाएंगे, वहीं कोचिंग क्लास में तीन विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था होगी, जिसमे गणित, विज्ञान और इंग्लिश की पढ़ाई कराई जाएगी.

तीन टीचर कराएंगे बच्चों की पढ़ाई

कोचिंग सेंटर में फिलहाल तीन टीचरों का चयन किया गया हैं. जो अलग-अलग समय में प्रति दिन करीब 75 बच्चो को पढ़ाएंगे और उनके शिक्षा को मजबूत करेंगे. सरयू राय ने ये भी कहा कि अगर नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का डिमांड बढ़ा, तो शहर में और कोचिंग सेंटर का विस्तार करेंगे, जिससे बच्चों की पढ़ाई की अवश्यकता पूरी हो सके. उन्होंने आगे कहा कि देश में कई लोग हैं जो ऐसे काम कर रहे हैं जिसमे वो भी हैं. सरयू राय ये भी कहा है कि काफी सालों से वो रामाचा पूजा कराते आ रहे हैं. इसलिए कोचिंग सेंटर और रामाचा पूजा दोनों गुरु पूर्णिमा के दिन से शुरू होगी और लोगों कों रामाचा पूजा में आमंत्रित भी किया है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.