✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर में सरयू राय का धरना, यात्रियों की परेशानी पर उठी आवाज

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 7, 2026, 1:10:36 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार से टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास धरना दिया. इस धरने में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई समाजसेवी और आम नागरिक भी शामिल हुए. बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी ने आंदोलन को और मजबूत बना दिया. धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने डंका बजाकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और जोरदार नारेबाजी की. लोगों का कहना था कि ट्रेनों की देरी ने दैनिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. खासकर कामकाजी लोग और बाहर से शहर आने वाले मजदूर इससे काफी परेशान हैं. 

चांडिल से लेट हो रही ट्रेनें

धरने को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि चांडिल से टाटानगर के बीच चलने वाली यात्री ट्रेनों की स्थिति बेहद खराब हो गई है.  जहां सामान्य स्थिति में यह दूरी महज आधे घंटे में तय हो जाती है, वहीं वर्तमान में ट्रेनों को 3 से 4 घंटे तक का समय लग रहा है. लोकल ट्रेनें हो या एक्सप्रेस ट्रेन, सभी का यही हाल है. यह स्थिति यात्रियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे मालगाड़ियों को प्राथमिकता दे रहा है, जिसके कारण यात्री ट्रेनों की अनदेखी की जा रही है. इससे आम लोगों को अनावश्यक देरी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.  सरयू राय ने कहा कि यह धरना यात्रियों के हित में दिया जा रहा है और जब तक ट्रेनों का संचालन समय पर नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. धरने में शामिल लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि यात्री ट्रेनों का समय सुधार किया जाए. 

सुरक्षा को लेकर फोर्स रही तैनात

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरने को लेकर भारी मात्रा में फोर्स भी तैनात रही. रेल पुलिस के अलावा बागबेड़ा और परसुडीह पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. खबर लिखे जाने तक विधायक का धरना जारी था. रेलवे का कोई अधिकारी अब तक धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है. धरना में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ते जा रही है. 


ये ट्रेनें चल रही लेट

चांडिल से टाटानगर आने में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, धनबाद झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस, पुरुलिया झाड़ग्राम मेमू पैसेंजर, कुर्ला एक्सप्रेस समेत दर्जन भर ट्रेनें चांडिल से टाटानगर की दूरी तय करने में 3 से 4 घंटे का समय ले रही है.

रिपोर्ट-रोहित सिंह

Tags:saryu rai protest against train delayssaryu rai protestsaryu rai protest IN JAMSHEDPURTATANAGAR stationmla saryu raisaryu rai newstrending newsviral newsjamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.