✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

10 अगस्त से दुमका में सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत, जानें क्या की गई है तैयारी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:09:45 PM

दुमका(DUMKA):दुमका जिला में 10 अगस्त से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA / IDA) -2023 यानि सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरूआत होगी. जिला स्तर पर शिव पहाड़ स्थित अटल क्लीनिक और  प्रखण्ड स्तर पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया जाना है. अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम 14 अगस्त को बूथ पर और  16 से 29 अगस्त 2023 तक घर-घर जा कर 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन करायेगी.

10 अगस्त से सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत

वहीं इसके साथ ही फाईलेरिया बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करेगी. वहीं जिला मलेरिया पदाधिकारी ने प्रेसवार्ता में कहा कि फाईलेरिया रोधी दवा पूरी तरह से सुरक्षित है. उन्होनें बताया कि दुमका जिला में लक्षित जनसंख्या 16,07,288 लोगों को फाईलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य है. जिले के सभी प्रखण्डों के कुल लगभग 2600 बूथों में 5411 दवा प्रशासकों और 512 पर्यवेक्षकों की ओर से आईवरमेक्टिन, डी०ई०सी० और अल्बेंडाजोल की दवा खिलायी जाएगी.

इस दौरान फलेरिया के मरीजों को किया जाएगा जागरूक

आपको बताएं कि जिला मलेरिया पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के अनुश्रवण के लिए जिला और प्रखण्ड स्तरीय अनुश्रवण दल का गठन किया गया है. उन्होनें बताया कि दवा खाने के थोड़ी देर बाद कुछ व्यक्ति को मामूली प्रतिकुल प्रभाव जैसे हल्के बुखार, सर दर्द, उल्टी या बदन पर हल्के चकते हो सकते है. इस स्थिति से निपटने के लिए जिला और  प्रखण्ड स्तर पर रैपिड रेस्पांस टीम का गठन भी किया गया है.

रिपोर्ट पंचम झा

Tags:JharkhandDumkaSarvajan drug intake campaign started in Dumka।

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.