✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साड़ी स्वेग, महिलाओं ने साड़ी पहन सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 8, 2026, 10:53:50 AM

देवघर(DEOGHAR):आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरी दुनिया मे कई तरह के कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान में आयोजित किये जाते है.वही बाबा नगरी देवघर में इस अवसर पर सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से साड़ी स्वाग आयोजित की गई.इनर व्हील क्लब की ओर से आयोजित साड़ी वाकथॉन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने साड़ी पहनकर भाग लिया.स्थानीय इंडोर स्टेडियम से निकली साड़ी स्वाग वॉकथॉन(walkthon)में शामिल महिलाओं ने खूब मस्ती की.

महिलाओं ने साड़ी पहन सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

पहले इंडोर स्टेडियम में फ़िल्मी गानों पर जमकर थिरकी  फिर वहां से वाकथॉन करते हुए नाचते झूमते विभिन्न चौक चौराहे से गुजरते आर मित्रा स्कूल तक पहुँची.इस दौरान महिलाओं द्वारा सर्वाइकल कैंसर का कैसे पता लगाया जा सकता है और इसका ईलाज कैसे करवाएं इसको लेकर महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया गया.

सर्वाइकल कैंसर के प्रति लगातार  जागरूकता अभियान चलाया जाता है

इनर व्हील क्लब की देवघर जिला अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा ने जानकारी दी कि सर्वाइकल कैंसर के प्रति लगातार स्कूल,कॉलेजों में क्लब द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाता है जिसमे कैसे सर्वाइकल कैंसर को चिन्हित किया जा सकता है और कैसे समय रहते समुचित इलाज से इस बीमारी से निदान पाया जा सकता है इस पर महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:International womens day celebration 2026trending newsviral newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaydeoghardeoghar newsdeoghar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.