✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद पुलिस लाईन में पूरे धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे पुलिस के जवान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 21, 2026, 2:49:01 PM

धनबाद(DHANBAD):पुलिस लाइन स्थित पुलिस केंद्र में आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व सरहुल को पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया. इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक, डीएसपी साइबर समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमे धनबाद के एसएसपी ने भाग लेकर जिले में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे पुलिस के जवान

पूजा के बाद पूरे परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया. ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों की मधुर धुन पर पुलिस अधिकारी और जवान झूमते नजर आए. सरहुल पर्व के इस आयोजन में आदिवासी संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे वातावरण और भी जीवंत हो उठा.

सभी एक दुसरे में बांटी खुशियां

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन पुलिस बल के बीच आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता को मजबूत करते है साथ ही यह पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को सरहुल की शुभकामनाएं दीं और मिलकर इस पारंपरिक पर्व की खुशियां साझा की.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad news todaydhanbad news today livedhanbad today newstoday news dhanbaddhanbad todays newsjharkhand dhanbad news live todaydhanbad newsnews todayjharkhand news todaydhanbad news hindidhanbad news and updatedhanbad latest newsed raid dhanbad newsdhanbad jhadap newsdhanbad news in hindidhanbad city newsranchi news todaytoday newsdhanbad disaster newsdhanbad crime newshindi news dhanbaddhanbad court newsdhanbad viral newschunav jhadap dhanbad news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.