✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Sarhul 2024 : प्रकृति पर्व सरहुल आज, जानिए क्या है केकड़ा और मछली पकड़ने की पारंपरिक विधि-विधान

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:59:18 AM

रांची (TNP Desk) : प्रकृति पर्व सरहुल आज है. यह झारखंड का प्रमुख त्योहार है. आज के दिन आदिवासी समाज के लोग सरहुल का त्योहार मनाते हैं. चैत तृतीया में मनाए जाने वाले प्राकृतिक पूजा सरहुल महोत्सव आदिवासी सामाजिक संगठन बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. जिसकी तैयारी विभिन्न संगठनों के द्वारा पूरी कर ली गई है. पूरे राज्य में सरहुल पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है. चार दिन के इस पर्व में उपवास, जल रखाई के साथा वर्षा की भविष्यवाणी की जाती है. आज विभिन्न आदिवासी संगठन के लोग राज्यभर में दोपहर को सरहुल पूजा के बाद भव्य शोभायात्रा निकालेंगे. 

जानिए केकड़ा और मछली पकड़ने की रस्म 

आज सुबह केकड़ा और मछली पकड़ने की रस्म निभाई गयी. इसके बाद रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में सरना स्थल पर पूजा-पाठ किया जा रहा है. केकड़ा और मछली पकड़ने की रस्म का पौराणिक कथा है. कहा जाता है कि महाप्रलय के समय धर्मेश और सरना मां ने दो लोगों को केकड़ा के बिल में छुपाया था, ताकि सृष्टि दोबारा शुरू हो सके. उसी समय से यह परंपरा चली आ रही है. वहीं चार दिनों तक चलने वाले सरहुल के पहले दिन मछली को पकड़ा जाता है, और उसका अभिषेक किया जाता है. अभिषेक किए हुए जल को घर में छिड़का जाता है. उसके दूसरे दिन उपवास रखा जाता है. तीसरे दिन गांव के पाहन सरना स्थल पर सरई के फूलों से पूजा करते हैं और इसी दिन उपवास पर रहते हैं. वहीं पाहन के द्वारा मुर्गे की बलि दी जाती है. चौथे दिन सरहुल फूल का विसर्जन किया जाता है. इसके बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है. जिसमें पांरपरिक पोशाक पहन आदिवासी समाज नृत्य करते हैं.

Tags:sarhul festivalsarhul 2024sarhulsarhul geet 2024sarhul festival 2024#sarhul festivalsarhul geetranchi sarhul festivalSarhul Festival in JharkhandJharkhandRanchicrab and fishcrabfish

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.