✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

72 घंटे से गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज रहा सारंडा,अब खात्मा नजदीक,नक्सलियों को दो रोटी के पड़े लाले   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 24, 2026, 1:32:44 PM

चाईबासा(CHAIBASA): नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान अब तेज हो गया. सुरक्षा बल के जवान और माओवादियों के बीच पिछले तीन दिन से रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है. जिसमें अब तक 17 माओवादी के मारे जाने की पुष्टि हो गई. लेकिन अभियान अभी खत्म नहीं हुआ. जंगल को घेर कर मोर्चा पर डटे है. इस बीच अब नक्सलियों की पूरी कनेक्टिविटी भी टूट गई. जिससे गोला बारूद के साथ ही खाने पीने के समान की भी किल्लत हो गई. जिससे नक्सली अब ज्यादा दिन तक जंगल में नहीं रह सकते है.     

सूत्रों की माने तो दो वक्त की रोटी के लिए भी अब नक्सलियों को तरसना पड़ रहा है.  छोटानागरा थाना क्षेत्र में दुसरे दिन भी नक्सली और सुरक्षा बल  के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. दुसरे दिन भी दो नक्सलियों को पुलिस मार गिराया. शुक्रवार सुबह से ही नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है. जंगल के भीतर रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. छोटानागरा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पहले 15 नक्सलियों को मार गिराया और फिर दूसरे दिन दो माओवादी मारे गए जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया.   जिससे नक्सली संगठनों को बड़ा झटका लगा है.

शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवान और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें सूत्रों की माने तो जंगल के भीतर कुख्यात नक्सली नेता मिसिर बेसरा को चारों तरफ से घेर लिया गया है और उसे पकड़ने या मार गिराने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है.

नक्सलियों की ऐसे हुई घेराबंदी

पुलिस पदाधिकारियों की माने तो नक्सलियों का सफाया के लिए पिछले एक साल से रणनिती बनाई जा रही थी. नक्सलियों के हर गतिविधि और कार्यो पर नजर रखी जा रही थी.इसी में अब कामयाबी मिली है.  

रिपोर्ट: संतोष वर्मा

 

Tags:Saranda has been resonating with gunfire for 72 hoursnow nearing its endNaxalites struggling to make ends meet.saranda encountersaranda encounter liveencounter in sarandasaranda naxal encountersaranda jungle encountersaranda forest encountermaoist encounter sarandasaranda forest encounter todaysarandaencounterjharkhand encounterchaibasa encountercrpf cobra encounter jharkhand2026 jharkhand encounterchaibasa encounter todayjharkhand naxal encounternaxal encounter jharkhandencounter newsmaoist encounter jharkhandjharkhand police encounterjharkhand maoist encounter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.