✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला: कोतवालवादी जंगल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 3:02:39 PM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतवालवादी जंगल में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया.जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीण शौच के लिए जंगल की ओर गए थे.इसी दौरान लोगों ने एक युवक को पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ देखा. 

दृश्य देखते ही ग्रामीण दंग 

यह दृश्य देखते ही ग्रामीण दंग रह गए और देखते ही देखते खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई.मृतक की पहचान कोतवालवादी निवासी राम सिंह सोय (21) पिता चंद्र सोय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक आर्थिक तंगी से परेशान था. हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

मामले की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:Saraikela newsJharkhand breaking newssuicide casehanging incidentKotwalwadi forestyouth suicidepolice investigationcrime newstragic newsIndia newsforest death caseinvestigation update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.