✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला: रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत, घर की लिपाई के लिए लेने गई थी मिट्टी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:38:17 PM

सरायकेला(SARAIKELA): सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना के विद्युत नगर के समीप रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. उधर, मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि दोनों महिला विद्युत नगर में ही किराए के मकान में रहती थी. इनमें से एक का नाम मंजू संवैया और दूसरे का नाम टुनटुन है. दोनों घर की लिपाई के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी लेने गई थी. इसी दौरान भरभरा कर मिट्टी धंस गया जिसमें दोनों महिलाएं दब गई. जब तक राहत और बचाव कार्य शुरू होता, दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया था.

रेलवे लाइन की खुदाई वाली जगह से मिट्टी लेने गई थी महिलाएं

बता दें कि थर्ड लाइन के लिए रेलवे द्वारा खुदाई किया गया है. जहां मिट्टी लेने आसपास की महिलाएं जुटती है. शनिवार को भी दोनों महिलाएं मिट्टी लेने गयी थी. उधर, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास की बस्ती के सैकड़ों महिला और पुरुष घटनास्थल पर जमा हो गए. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद दोनों महिलाओं के परिवार में कोहराम मच गया है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

Tags:jamshedpurjamshedpur newssaraikelasaraikela newsthenewsposttwo women diedjharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.