✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला: राजनगर- टाटा मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, 4 की हालात नाजुक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:33:24 PM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के राजनगर- टाटा मुख्य मार्ग स्थित पखनाडीह लाइन होटल के पास दो बाइकों की आमने- सामने की जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर सवार दो युवक राजनगर की ओर से आ रहे थे, जबकि दूसरी बाइक हेंसल की दिशा से राजनगर की ओर जा रही थी.जैसे ही दोनों वाहन पखनाडीह के पास पहुंचे, तेज रफ्तार के कारण उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई. 

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों सवार सड़क किनारे जा गिरे. 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को गंभीर अवस्था में राजनगर सीएचसी भेजा गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर एमजीएम रेफर कर दिया. 

4 की हालात नाजुक

सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि घायलों में दो व्यक्ति राजनगर थाना क्षेत्र के बनकाटी गांव के निवासी हैं, जबकि दो अन्य जोरटांड़ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर गति नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:saraikela train accident todayrail accident in saraikela liveroad accident in seraikelatragic accident in seraikelasaraikela train accidentsaraikela accidentpainful road accident in seraikelatrain accident todaysaraikela accident videojharkhand train accident todayjharkhand today train accidentsaraykela train accidentsaraikela news todaychuru accident todayseraikela news in hindi todayseraikela accidentjharkhand saraykela train accidenttrain accident in odisha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.