✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Saraikela: दो हत्याकांड के मुख्य गवाह सुभाष प्रमाणिक फायरिंग केस का पुलिस ने किया उद्भेदन,मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:08:53 PM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में 27 अगस्त की सुबह आपसी रंजिश में पूर्व के हुए दो हत्याकांड के मुख्य गवाह सुभाष प्रमाणिक पर हत्या की नीयत से गोली चालन मामले में आज आदित्यपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है.पुलिस ने घटना के 72 घंटे के अंदर मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

पश्चिम बंगाल से चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

सरायकेला एसपी मुकेश लुणायत द्वारा गठित किए गए विशेष छापामारी दल ने संभावित ठिकानों पर छापामारी करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से हथियार भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार सभी आरोपी सालडीह बस्ती के ही रहने वाले हैं.

पढें मामले पर एसपी मुकेश लुणायत ने क्या कहा

सरायकेला एसपी मुकेश लुणायत ने बताया कि गोली लगने से घायल सुभाष प्रमाणिक का गंभीर अवस्था में कोलकाता के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:Saraikela murder caseSaraikela firing caseMurder caseCrimeCrime in jharkhandCrime in saraikelaTrending newsSaraikela policeSubhash pramanik firing caseJharkhandJharkhand newsJharkhand news todaySaraikelaSaraikela newsSaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.