सरायकेला - झारखंड प्रकृति की गोद में बसा हुआ एक खूबसूरत राज्य है. यहां के जंगल संसाधनों से परिपूर्ण है.पशु पक्षियों का यह खूबसूरत संरक्षित क्षेत्र है. इनमें से एक है सरायकेला जिले का दलमा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी. लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं. वन विभाग की ओर से यहां की अच्छी व्यवस्था भी है. दूसरे राज्य से भी बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं.
11 राज्यों के कलाकार का हुआ यहां पर समागम
चांडिल दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में एक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इस कार्यक्रम में दूसरे राज्यों के कई कलाकार शामिल हो रहे हैं. वन विभाग की ओर से यहां पर तीन दिवसीय आवासीय कला कार्यशाला का आयोजन किया गया है. पेंटिंग्स के माध्यम से यहां की खूबसूरती को कलाकारों ने दर्शाने का प्रयास किया. वन प्रमंडल पदाधिकारी सभा आलम अंसारी ने कहा कि दलमा क्षेत्र में रहने वाले वन्य प्राणी के बारे में इन आगंतुकों को बताया गया. दलमा रेंज हाथियों के लिए बड़े भालू, गिलहरी,हिरण और अन्य वन्य जीव पाए जाते हैं. दूसरे राज्यों से आए लगभग 50 कलाकारों को वन का भ्रमण भी कराया गया.
