✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला:राजनगर प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, पद से हटाया गया

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 19, 2026, 6:38:25 PM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में विस्तृत चर्चा के बाद गुप्त मतदान कराया गया. मतदान में भारी बहुमत से प्रस्ताव पारित हो गया, जिसके बाद उन्हें अपने पद से हटना पड़ा.बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने की. इस दौरान कुल 25 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे, जिनमें स्वयं प्रमुख आरती हांसदा भी शामिल थी.एक सदस्य अनुपस्थित रहा.

प्रमुख की कार्यशैली पर असंतोष 

 बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में अपनी बात रखी.चर्चा समाप्त होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत गुप्त मतदान कराया गया. मतदान के परिणाम में 22 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया, जबकि 2 सदस्यों ने इसके विरोध में मतदान किया. इस तरह आरती हांसदा अपने पद पर बने रहने के लिए आवश्यक मत हासिल नहीं कर सकीं और उन्हें प्रमुख पद छोड़ना पड़ा.

अविश्वास प्रस्ताव में अपेक्षित बहुमत प्रमुख के पक्ष में नहीं रहा

अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव में अपेक्षित बहुमत प्रमुख के पक्ष में नहीं रहा, जिसके कारण प्रस्ताव पारित मानते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया.उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत नियमावली 2005 के प्रावधानों के अनुसार सांसद और विधायक को इस प्रकार की वोटिंग में भाग लेने का अधिकार नहीं है साथ ही धारा 33 के तहत एक-पांचवें भाग के मुखिया एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पुनः मनोनीत नहीं किए गए है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:saraikela news todayseraikela news todaysaraikela newssaraikela news livesaraikela news updatessaraikela news aaj kasaraikela latest newssaraikela hindi newssaraikela crime newsnews todaysaraikela kharsawan newsbihar news todaysaraikela breaking newslatest news todaysaraikela news prabhat khabartoday newsjharkhand saraikela firing newsseraikela newscrime news todaybihar today newsjharkhand today newsjharkhand news today 2023english news todayseraikela kharsawan news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.