✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला:आदित्यपुर में भाजपा नेता के घर फायारिंग मामले का खुलासा, तीन शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 10, 2026, 5:47:49 PM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला -खरसावाँ जिला पुलिस ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन कुमार दास के घर पर हुई फायरिंग की घटना का उद्भेदन किया है.पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सबैया के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

 हथियार भी बरामद

पुलिस ने चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा (20 वर्ष), राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला (24 वर्ष) और प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी उर्फ प्रेम बच्चा (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है.इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, 4 जिंदा गोली और स्कूटी बरामद की गई है. पकड़े गए अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वे 3 अप्रैल को सालडीह बस्ती में हुए पथराव व हथियार लहराने के मामले में भी वांछित थे.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

पुलिस ने बताया कि चंदन गोराई गालुडीह का निवासी है, जबकि प्रेम कुमार सिंह मूल रूप से नालंदा (बिहार) का रहने वाला है. वहीं राजू कुम्हार नीमडीह का स्थायी निवासी है.तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:Firing incident at BJP leader's house in AdityapurFiring incident at BJP leader's house saraikelaFiring incident at BJP leader's housefiring news aditypurbjp neta ke ghar par firing ka khulasaadityapur news saraikelasariakelaadityapurBJP LeadersBJP leader news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.