☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Saraikela Election Result:संजय सरदार बने आदित्यपुर के मेयर, तो परवेज के सिर सजा जीत का ताज

Saraikela Election Result:संजय सरदार बने आदित्यपुर के मेयर, तो परवेज के सिर सजा जीत का ताज

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला के आदित्यपुर के तीन निकाय में हुए चुनाव में एक जगह भाजपा और एक जगह झामुमो समर्थित उम्मीदवार ने विजयी रहे.जबकि एक स्वतंत्र उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. आदित्यपुर निगम के मेयर पद पर भाजपा समर्थित संजय सरदार ने प्रतिद्वंद्वी झामुमो समर्थित प्रत्याशी भुगलु सोरेन को 7795 मतों से पराजित कर दिया है.संजय सरादार को 24615 मत मिले, जबकि भुगलु सोरेन को 16820 मत मिले.

कपाली में परवेज के सिर सजा जीत का ताज

कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर परवेज आलम ने जीत दर्ज की है. आलम ने अपने प्रतिद्वंद्वी सरवर आलम को 1917 मतों से पराजित कर दिया. परवेज आलम को 6266 मत मिले, जबकि सरवर आलम को 4349 मत मिले. निर्वाची पदाधिकारी सह चांडिल एसडीओ विकास राय ने प्रमाण प्रदान किया. परवेज आलम की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया. कपाली चुनाव में अध्यक्ष पद के कुल 11 प्रत्याशियों में मात्र चार प्रत्याशी ही एक हजार से ज्यादा वोट प्राप्त कर सके. दूसरी ओर, सरायकेला नपं से झामुमो समर्थित मनोज कुमार चौधरी ने जीत दर्ज की है.

मेयर चुनाव में तीसरे नंबर पर बारी

मेयर चुनाव में तीसरे स्थान पर बारी सोरेन रहीं, जिन्हें कुल 7905 वोट मिले. वहीं, चौथे स्थान पर बास्को बेसरा रहे उन्हें 7787 वोट मिले.पहले राउंड में संजय सरदार 6479 वोट लाकर सबसे आगे चल रहे थे तथा हर राउंड में आगे रहेे. दूसरे राउंड में 3511, तीसरे राउंड में 5753, चौथे राउंड में 6149 तथा पांचवें राउंड में 2723 वोट लाये. वहीं, दूसरे नंबर पर रहे भुगलु को पहले राउंड में 3193, दूसरे राउंड में 3198, तीसरे राउंड में 4361, चौथे राउंड में 3524 तथा पांचवें राउंड में 2544 वोट मिले. सावित्री लेयांगी चौथे स्थान पर रहीं उन्हें पहले राउंड में 1736, दूसरे राउंड में 1048, तीसरे में 1807, चौथे राउंड में 2020 वोट मिले तथा पांचवें राउंड में 1294 वोट लाकर चौथे स्थान पर रही. बास्को बेसरा पांचवें स्थान पर रहे उन्हें पहले राउंड में 2912, दूसरे राउंड में 1929, तीसरे राउंड में 813, चौथे राउंड में 1357 तथा पांचवें राउंड में 776 वोट मिले.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Published at: 28 Feb 2026 05:07 AM (IST)
Tags:sanjay sardaradityapur mayor resultadityapur updatesadityapur water issueadityapur municipal electionmayor electionjharkhand nagar nikay resultjharkhand nagar nikay result 2026nagar nikay chunav result 2026ranchi nagar nigam resultnagar nikay chunav result todayjharkhand nagar nigam resultdhanbad nagar nigam resultdeoghar nagar nigam resultjharkhand nagar nigam election resultjamshedpur nagar nigam resultranchi nikay resultnagar nikaydhanbad nikay result48 nikay result jharkhandjharkhand nikay chunav ka resultnikay chunav resultjharkhand nikay chunav resultnagar nikay election

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.