✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Saraikela: नीमडीह  में कुड़मी आंदोलन के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तो आंदोलनकारियों ने किया पथराव,जानें ताजा हालात  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:28:46 PM

सरायकेला(SARAIKELA): आज 20 सितंबर के दिन झारखंड के मुरी जंक्शन के पास कुड़मी  समाज का रेल रोको आंदोलन चल रहा है. वहीं इसका असर झारखंड के अलग-अलग जिलों में भी देखने को मिल रहा है. आपको बताएं कि कुड़मी आंदोलन की वजह से रेलवे परिचालन पर व्यापक असर पड़ा है. वहीं सरायकेला जिले में भी रेल रुको आंदोलन के दौरान हंगामा देखने को मिला. जहां कुड़मी जाति को आदिवासी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई.जिसके पुलिस ने आंदोलन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया. वहीं गुस्साये आंदोलनकारियों ने भी पुलिस पर जमकर पथराव किया.

नीमडीह में रेल रोको आंदोलन के दौरान पुलिस ने की लाठीचार्ज

आपको बताएं कि नीमडीह रेलवे फाटक से पहले रघुनाथपुर पटमदा सड़क मार्ग पर सैकड़ो की संख्या में कुड़मी जाति के आंदोलनकारी महिला और पुरुष बुधवार को रेलवे रोको आंदोलन करने के लिए आगे बढ़ने लगे, तभी पुलिस की ओर से लाठीचार्ज शुरू कर दिया गया. वहीं इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस लाठी चार्ज से गुस्सा है लोगों ने पुलिस पर ही पथराव करना शुरू कर दिया जिसके बाद माहौल और गर्म हो गया, और तनाव की स्थिति पैदा हो गई.

आंदोलनकारियों ने किया पथराव

इतने हंगामें के बाद पुलिस की सख्ती को देखते हुए आंदोलनकारी इधर-उधर भागने लगे, अभी भी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं, लगातार प्रशासन की ओर से लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है,वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से मौके पर नीमडीह थाना पुलिस, ज़िला पुलिस सुरक्षा बल के अलावा जीआरपी ,आरपीएफ और दंडाधिकारी तैनात है और अपनी पैनी नजर बनाये हुए है, ताकि स्थिति से निपटा जा सके.

Tags:Saraikela: During the Kudmi movement in Neemdihthe police lathicharged and the agitators pelted stonesknow the latest situation.SaraikelaKudmi movement in NeemdihKudmi movementpolice lathichargedagitators pelted stoneslatest situation.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.