सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य झलक देखने को मिली.इस अवसर पर स्थानीय प्रसिद्ध छऊ कलाकारों एवं विभिन्न राज्यों से आए कला दलों ने नृत्य, गीत एवं संगीत की उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दी.कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.पारंपरिक छऊ नृत्य के साथ लोकगीत और संगीत ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता की अनूठी छवि प्रस्तुत की. इन प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं लोककलाओं को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया गया.
दिखा उत्साह और उल्लास का माहौल
कार्यक्रम ने न केवल मनोरंजन का अवसर प्रदान किया, बल्कि कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रेरणादायक संदेश भी दिया.कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जिसने महोत्सव की गरिमा को और भी बढ़ा दिया.
मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजुद
इस अवसर पर सांसद जोबा माझी, उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे.
रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल