✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला:कपाली में 16 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 6:07:33 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी की है. महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. गिरफ्तार आरोपियों में सिनी निवासी महाराजा अली, कपाली बन्धुगोड़ा निवासी असगर अली और आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी महिला शबनम परवीन शामिल है. आरोपियों के पास से 679 पुड़िया( 82.80 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद हुआ है. इसकी कीमत 16.50 लाख रुपए आंकी गई है. आरोपियों के पास से 2 बाइक, 3 मोबाइल, वजन मापने वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद हुए है. गुरुवार को सरायकेला की एसपी निधि द्विवेदी ने पूरे मामले का खुलासा किया. 

किराए के मकान में कर रहे थे बिक्री
सरायकेला एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कपाली बंधुगोड़ा स्थित इम्तियाज खाने के मकान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. कार्रवाई के दौरान उस घर से भरी मात्रा में ब्राउन बरामद हुआ.  सिनी निवासी महाराज अली इसका मुख्य सरगना है. उसपर पहले से कई केस दर्ज है. आरआईटी थाना के एक मामले में वह वांछित भी था. उन्होंने बताया कि पूछताछ में पुलिस को ड्रग नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े बड़े सप्लायरों और अन्य लोगों की तलाश कर रही है.

जमशेदपुर में भी करते थे बिक्री
पुलिस की जांच में सामने आया है कि महाराजा अली और उसके साथी कपाली के विभिन्न इलाकों में ब्राउन शुगर बेचते थे. इसके अलावा जमशेदपुर में भी इनके द्वारा ब्राउन बेचा जाता था. 180 रुपए से 200 रुपए प्रति पुड़िया ब्राउन ये बेचते थे. इलाके में घूम-घूम कर ब्राउन की बिक्री की जाती थी. इतने भारी मात्रा में ब्राउन इनके पास कहां से आया इसका पता भी पुलिस लगा रही है. 

Tags:Saraikela kharsawanKapali policeBrown sugarJamshedpurKapali newsBreaking newsViral newsJamshedpur newsJharkhand newsJamshedpur policeSaraikela police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.