✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला:कांड्रा के इस बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कपड़े की दुकान जलकर खाक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:57:16 AM

सरायकेला(SERAIKELA): सरायकेला-खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत मेन रोड बिल्डिंग में स्थित एक कपड़े की दुकान में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई. आग लगने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई. दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने कांड्रा थाना पुलिस और आधुनिक पावर कंपनी को सूचना दी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई. बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार के लोग भी फंस गए. 

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से बगल की बिल्डिंग की छत के रास्ते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. वहीं, सूचना मिलते ही आधुनिक कंपनी का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 

आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया है पता

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. बताया जाता है कि दुकान लाहकोठी निवासी बिपिन प्रसाद गुप्ता का है. इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

रिपोर्ट -वीरेंद्र मंडल

Tags:fire broke out in a housefire broke out in a coke plantsaraikela firesaraikela fire incidentnaxal attack in saraikela jharkhandfire damage in jharkhandsaraikela newsanaj mandi fire news in delhifire in a coke plant at jamshedpur’s tata steel factorydelayed fire brigadesaraikela saptahik hat me aagfirecrackers unit in jharkhandvegetable market firefire breaks outfire incident gamharialate night fire incidentdelhi aiims firefire at aiims delhisaraikella districtdelhi fireTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todaySaraikelaSaraikela newsSaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.