☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

संथाल परगना में भाजपा ने लगाया जोर,बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थामा लोगों ने,क्या कहा शामिल होने वालों ने

संथाल परगना में भाजपा ने लगाया जोर,बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थामा लोगों ने,क्या कहा शामिल होने वालों ने

रांची(RANCHI): संथाल परगना के क्षेत्र में भाजपा की स्थिति कमजोर है. यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा का वर्चस्व कायम है, लेकिन धीरे-धीरे भाजपा क्षेत्र में पैर जमाना शुरू की है. बड़ी संख्या में संथाल परगना के लोगों ने भाजपा का दामन थामा है. बाबूलाल मरांडी के आवास पर बड़ी संख्या में अमरापाड़ा और लिट़्टीपाड़ा के आदिवासी समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

लाइन होटल चलाने वाली ग्रेजुएट अनीता मुर्मू ने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र में खासकर महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय है सुरक्षा का अभाव है सरकार का इस क्षेत्र में कोई ध्यान नहीं है. बाबूलाल मरांडी जब इस राज्य के मुख्यमंत्री थे तब विकास के कई काम हुए.

इस मौके पर भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संथाल परगना समेत पूरे राज्य के लोग हेमंत सरकार से मुक्ति चाहते हैं. इसकी शुरुआत संथाल परगना से आने वाले समय में होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का नाम अब झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी हो गया है. बाबूलाल मरांडी ने 100 से अधिक लोगों को बीजेपी का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में संथाल परगना क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल होंगे.

Published at:30 Jan 2023 12:27 AM (IST)
Tags:BjpSanthalParganaHemantBabulal marandi2024 election
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.