✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dumka: महिला पंचायत सचिव के साथ मारपीट की घटना के विरोध में संघ ने शुरू किया आंदोलन, तीन दिनों तक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:38:04 PM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के काठीकुंड प्रखंड कार्यालय में कार्य के दौरान 7 दिसंबर को एक महिला पंचायत सचिव सहित दो लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना को लेकर जिले के पंचायत सचिव में आक्रोश व्याप्त है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आज सोमवार को दुमका प्रखंड कार्यालय में कार्यरत पंचायत सचिव ने काला बिल्ला लगाकर कार्य शुरू किया. पंचायत सचिव संघ के कोषाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि संघ इस घटना की कड़ी निंदा करता है.

उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर पंचायत सचिव 3 दिनों तक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे. इसके बावजूद अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संघ द्वारा आंदोलन के लिए आगे की रणनीति बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि दहशत के साए में आखिर कब तक कार्य किया जाए. जब सरकारी कर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा? थाना में आवेदन देने के बावजूद अभी तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होना चिंता का विषय है.

रिपोर्ट: पंचम झा

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटदुमकाकाठीकुंड प्रखंड कार्यालयमहिला पंचायत सचिवदुमका प्रखंड कार्यालयपंचायत सचिव संघआंदोलनकाला बिल्लादुमका न्यूजरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateDumkaKathikund Block OfficeMahila Panchayat SecretaryDumka Block OfficePanchayat Secretary AssociationMovementKala BillaDumka NewsRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.