देवघर (DEOGHAR): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज एक दिवसीय दौरे पर तय समय के अनुसार लगभग 4 घंटे की देरी से देवघर पहुचे. देवघर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया. उसके बाद उनका काफिला माथाबांध स्थित एक निजी आवास के लिए रवाना हुआ. जहां अल्प समय मे अपने करीबियों के साथ बैठक कर उचित विचार विमर्श किया.
आरएसएस प्रमुख निजी आवास में 35 मिनट बिताने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार वह बैद्यनाथ गार्डन पहुंचे. जहां उपस्थित लोगों के बीच कई बिंदु पर लगभग डेढ़ घंटे के आसपास विचार विमर्श करने के बाद ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के आश्रम सत्संग पहुँचे. सत्संग पहुचन पर वे आश्रम प्रमुख के साथ उनकी लंबी वार्ता हुई. इस दौरान मीडिया कर्मी को बाहर रखा गया. सत्संग प्रमुख के साथ वार्ता के बाद मोहन भागवत सत्संग में ही रात्रि का भोजन किए. इसके पश्चात वह जसीडीह रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए. रेल मार्ग से ही वह आज रात कोलकाता के लिए रवाना होंगे. संघ प्रमुख के आगमन और प्रस्थान को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद दिखी.
रिपोर्ट: ऋतुराज सिन्हा
