✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नीतीश कुमार को पद से हटाने वाले बयान से पलटे सम्राट चौधरी, कल अयोध्या में उतारेंगे मुरेठा

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:29:29 AM

बिहार(BIHAR): बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पगड़ी काफी सुर्खियों में छाई हुई थी. बता दें कि वर्ष 2022 में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार को चैंलेंज देते हुए एक बड़ा ब्यान दिया था कि जब नीतीश कुमार को सत्ता से हटाऊंगा, तभी अपना मुरेठा खोलूंगा. लेकिन अब सम्राट चौधरी अपने पुराने बयानों से पलट गए हैं. दरअसल 21 माह पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ राजद के साथ बिहार में सरकार बनाई थी. उसी दौरान सदन में सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाने के लिए प्रतिज्ञा करते हुए माथे पर पगड़ी बांध लिया था, उन्होंने कहा था कि जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी से नहीं हट जाते तब तक ये पगड़ी नहीं उतरेगी.

विधान परिषद में भी सम्राट चौधरी के पगड़ी पर उठाए गए  थे सवाल 
वहीं इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में सम्राट चौधरी के पगंड़ी पर सवाल उठाया था उस दौरान भी  सम्राट चौधरी अपनी बातों से नही पलटे थे. हालांकि कुछ महीनें बाद दुबारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद छोड़ बीजेपी के साथ बिहार में अपनी सरकार बना ली. जेडूयू के साथ भाजपा की सरकार बनने के बाद सम्राट चौधरी के पगड़ी को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे. जिसके बाद सम्राट चौधरी ने घोषणा की थी कि अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन कर वही अपनी मुंडन कराएंगे. 

नीतीश कुमार ने राजद छोड़ मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी थी 
वहीं अपने इस बयान पर अब सम्राट चौधरी ने पलटी मार ली हैं. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा था कि सीएम नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाने के बाद ही पगड़ी खोलेंगे. सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद का साथ छोड़ मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ी, फिर वह बीजेपी के साथ आए और मुख्यमंत्री बने. जिसका हमने स्वागत किया था. उन्होंने कहा कि यही हमारी प्रतिज्ञा थी जो अब पूरी हो गई हैं. इसलिए अब रामलाल के दरबार में जाकर कल पगड़ी हटाएंगे.

Tags:samrat chaudharysamrat chaudhary newssamrat choudharysamrat chaudhary bjpsamrat chaudhary bjp newsbjp samrat chaudharysamrat chaudhary latest newsbjp samrat chaudhary newslatest news samrat chaudharysamrat choudhary biharsamrat chaudhary biharbihar samrat chaudharysamrat choudhary latest newsnitish kumar vs samrat choudharysamrat chaudhary on nitish kumarsamrat choudhary bihar ministersamrat chaudhary top newssamrat chaudhary deputy cm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.