✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चमत्कार को नमस्कार : इसे आप दैविक चमत्कार कहेंगे या और कुछ, पढ़िए विस्तार से

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:22:07 PM

धनबाद(DHANBAD): इसे आप दैविक चमत्कार कहेंगे या फिल्मी कहानी. चाहे - आप जो कुछ भी कह लीजिए, लेकिन यह खबर पूरी तरह से  हैरान करने  वाली है. क्या आप सोच सकते है कि  7 दिनों तक सांप, बिच्छुओं के बीच बिना खाए पिए  यह  महिला कैसे जीवित बची होगी.  यह सूचना आश्चर्य में डालने वाली है.इस घट्न ने सबको चौंका दिया है.   सांप, बिच्छू से भी महिला की दोस्ती हो गई और 7 दिन बाद जब उसे बाहर निकाला  गया तो वह जीवित थी.  यह हैरान कर देने वाली खबर बिहार के सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र से मिली है.  

महिला पिछले एक सप्ताह से घर से गायब थी.  लेकिन उसे 7 दिनों के बाद कुएं से निकाल लिया गया है.  उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  यह अलग बात है कि इतने दिनों तक भूखे रहने के कारण वह काफी कमजोर हो गई है.  उसे कुएं में दो सांप और बिच्छू भी मौजूद थे.  लेकिन इन जीवों ने भी महिला पर रहम किया  और उसे कोई नुक्सान  नहीं पहुंचाया.  जानकारी के अनुसार पारिवारिक कलह  से अजीज आकर एक सप्ताह पूर्व महिला घर से गायब हो गई थी.  उसकी खोजबीन की जा रही थी.  लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था.  नवमी की दोपहर गांव के कुछ बच्चे बांस काटने गए हुए थे.  

बच्चों को कुएं से कराहने  की आवाज सुनाई दी.   बच्चे डर गए और वहां से भाग खड़े हुए.  घर पहुंच कर उन लोगों ने यह बात घर वालों को बताया.  जिसके बाद दर्जनों की संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और देखा  कि कुएं में एक महिला है. आनन् -फानन  में देसी जुगाड़ लगाकर महिला को कुएं से बाहर निकाला गया.  7 दिनों तक कीचड़ में रहकर बिना कुछ खाए पिए आखिर जिंदगी की जंग यह  महिला जीत गई.   सांप, बिच्छुओं को भी उस महिला पर दया आई होगी और महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया  होगा. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBiharMahiladhanbad newsjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.