✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शहादत को सलाम! जंगल पहाड़ के बीच से निकल संतन ने पहनी थी वर्दी,अब हो गए शहीद  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:03:58 AM

पलामू(RANCHI): जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र के अति सुदूर और नक्सल प्रभावित बरेवा गांव का बेटा संतन मेहता उर्फ पिंटू मेहता (35 वर्ष) गुरुवार को शहीद हो गया. वे पलामू पुलिस के टाइगर बटालियन में कार्यरत थे और मनातू के केदल जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए.

संतन मेहता का जीवन संघर्ष और प्रेरणा की मिसाल रहा है. पहाड़ और नक्सली प्रभाव वाले इलाके से निकलकर उन्होंने शिक्षा हासिल की और पुलिस सेवा में शामिल होकर अपना और अपने गांव का नाम रोशन किया. संतन ने प्रारंभिक शिक्षा हैदरनगर के बरेवा मध्य विद्यालय से प्राप्त की थी. इसके बाद उन्होंने हैदरनगर हाई स्कूल से आगे की पढ़ाई की. 

मेहनत और लगन के बल पर वे पुलिस में 2011में भर्ती हुए. उनका विवाह वर्ष 2017 में धूमधाम से हुआ था. शहीद संतन अपने पीछे पत्नी सरिता देवी, दो पुत्रियां पूजा कुमारी (6 वर्ष)और राशि कुमारी (4 वर्ष)तथा वृद्ध माता छकनी देवी को छोड़ गए हैं. घर पर शोकाकुल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गुरुवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुँचा, दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया. 

हर आंख नम हो गई. गांव के लोग बताते हैं कि संतन बचपन से ही प्रतिभाशाली थे.
 कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी. वे गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे. शहादत की खबर से न सिर्फ बरेवा बल्कि पूरा हैदरनगर गमगीन है. ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि शहीद के परिवार को सम्मान और सुरक्षा दी जाए, ताकि उनकी पत्नी और बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो सके.

Tags:Salute to martyrdom. Sant had worn uniform while passing through jungle and mountainnow he has become martyrpolice encounter palamupalamu police maoist encounterpalamu naxal encounternaxal encounter in palamunaxal police encounterpalamu encounterpolice encounterpalamu encounter newspolice encounter at kala pahadencounter in palamupalamu police newscpi maoist encounter palamumaoist police encounterpalamu encounter updatepalamu policejharkhand police encounterpalamu maoist encounter todaypalamu police achievementnaxali police attack news palamu chatra jharkhandpalamu police martyrs

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.