✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पतरातू डैम में आपस में भिड़ गए नाविक,जमकर चले लाठी डंडे, दर्जनों घायल   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:50:55 AM

रामगढ़(RAMGARH):झारखंड का सबसे खूबसूरत प्रमुख पर्यटन स्थल पतरातू डैम अपनी खूबसूरती और मनोरम दृश के वजह से जाना जाता है. हर दिन यहां राज्य के कोने कोने से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते है.बोटिंग का मज़ा लेते है. लेकिन जिस तरह से नाविक संघ में तनाव बना है. डैम पर ही खूनी संघर्ष शुरू हो जा रहा है. ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों में डर का माहौल बन गया है. देर शाम दो नाविक संघ के गुटों में झड़प हो गई. इस झड़प में दर्जनों लोग घायल हुए है.सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जैसे ही झड़प शुरू हुई घूमने आए लोगों में अफरा तफरी मच गई.सभी लोग इधर उधर भागने लगे. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है.                      

पुलिस को पहले दी गई थी सूचना

बता दे कि नाविक संघ के जियाउल और महफूज के गुट के लोग लाठी डंडों के साथ आपस में भिड़ गए.  घंटों चली हो हंगामे और लाठी-डंडे में दो दर्जन से ज्यादा नाविक संघ के लोग घायल हो गए.गनीमत  रही कि घूमने आए पर्यटक माहौल को देखते हुए समय से पहले वहाँ से भाग निकले.  घायलों को स्थानीय अस्पताल निजी अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में भर्ती कराया गया.कई घायलों की स्तिथि गंभीर बनी हुई है.  नाविक संघ के बयान के अनुसार बीती रात में ही पतरातू पुलिस को सूचना दी गई थी कि डैम परिसर में तनाव का माहौल है. लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया. इसी का नतीजा है की इस तरह की घटना यहां देखने को मिली है.     

पाँच रिम्स रेफ़र

जियाउल और महफूज के दो गुट में हुई खूनी संघर्ष में पांच लोगों को रिम्स रेफर किया गया है. क्षेत्र में ऐसी चर्चा है कि राज्य और देश से आने वाले पर्यटको के द्वारा होने वाली अंधाधुंध कमाई के चलते यह खूनी संघर्ष हुआ है. जिसकी आशंका विगत कई महीनों से लगाई जा रही थी. सरकार और स्थानीय प्रशासन को यहां किसी कंपनी को टेंडर के जरिए बोटिंग की सुविधा दी जाए. जिससे इस तरह के मामले को रोका जा सके.

रिपोर्ट:जयंत कुमार,रामगढ़      

Tags:Jharkhandpatratu vaillyPatratu damTourist Place PatratuTourist Place Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.