✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज:सरस्वती पूजा पंडाल में डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प, मारपीट और पत्थरबाजी में दो घायल,एक हालत गंभीर   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:00:25 AM

 साहिबगंज(SAHIBGANJ):झारखंड के साहिबगंज जिले में आज उस वक्त हंगामा मच गया, जब नगर थाना क्षेत्र के गुल्ली भट्टा पचमोड़वा मुहल्ला के समीप सरस्वती पूजा पंडाल में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, ये विवाद इतना बढ़ गया कि  पहले मारपीट हुई फिर पत्थरबाजी होने लगा. वहीं इस घटना से माहौल बिगड़ने की संभावना बढ़ती जा रही है.वहीं जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली सदर डीएसपी संजीव मिश्रा और थाना प्रभारी अमित कुमार की अगुवाई में पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची, और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया.   

मारपीट और पत्थरबाजी में दो घायल,एक हालत गंभीर

  सूत्रों के अनुसार पत्थरबाजी की पथराव में 2 से 3 युवक घायल हो गये है,जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है. इधर घटना के बाद पूरे शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. शहर के सभी मुख्य चौक चौराहा के अलावा संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.  

पढ़ें मामले पर एसपी कुमार गौरव ने क्या बताया

वहीं मामले को लेकर एसपी कुमार गौरव ने बताया कि  दो पक्षों में सरस्वती पूजा पंडाल में डीजे बजाने को लेकर आपसी बहस हुई थी, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई, इसमें एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया. जिनका प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर  किया गया है. पुलिस मामले में दोषियों को चिन्हित कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है. फिलहाल मामले को सुलझा लिया गया है और शहर में विधि-व्यवस्था और अमन चैन कायम है.  

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर   

Tags:crimecrime news sahibganjstone pelting between two communitiesTwo injuredone in critical condition in clashfighting news sahibganjSahibganj newsSahibganj news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.