✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज: महाकुंभ के तर्ज पर लगने जा रहा राजकीय माघी पूर्णिमा मेला,आज झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद करेंगे उद्धघाटन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:27:54 AM

साहिबगंज:जिले के राजमहल सूर्य देव गंगा तट महाकुंभ के तर्ज पर लगने वाली राजकीय माघी पूर्णिमा मेला का आज विधिवत रूप से झारखंड सरकार के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पादन व मध्निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंजक मिश्रा संयुक्त रूप से मेला का उद्धघाटन करेंगे. आगे आपको बता दें कि आदि वासियों के महाकुंभ के नाम से प्रसिद्ध राजकीय माघी पूर्णिमा मेला में लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ेगी. यह मेला 12 फरवरी से लेकर लगभग 15 फरवरी तक लगेगा. साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा इस भव्य मेला में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे.

मंत्री का उद्धघाटन से पूर्व उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने लिया मेला का जायजा:

वहीं उपायुक्त हेमंत सती व पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह  ने संयुक्त रूप से मंत्री का उद्धघाटन करने से पूर्व मेले की तैयारी का संबंधित पदाधिकारियों के साथ जायजा लिया. दोनों अधिकारी ने स्थानीय सूर्य देव घाट,मुख्य समारोह स्थल,बालू प्लॉट, अनुमंडल कार्यालय परिसर,कंट्रोलरूम,बिजली साफ सफाई,स्वास्थ्य कैंप,श्रद्धालुओं के लिए बने अस्थाई टेंट ,रेलवे मैदान में विभिन्न विभागों के स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बने मंच सहित मुख्य अतिथि के आगमन पर गंगा पूजन का स्थल,पेयजल,शौचालय की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया.

आगे आपको बता दें कि उपायुक्त को जहां-जहां कमी मिली,संबंधित पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए तुरंत सुधा रने के निर्देश दिया है. विशेष कर पेयजल विभाग की लापरवाही देखते हुए शौचालय सहित अ न्य व्यवस्था को लेकर उन्होंने फटकार लगाते हुए जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिया है. डीसी व एसपी ने विभिन्न अखाड़ों में जाकर श्रद्धालुओं व धर्म गुरुओं से बात कर आवश्यक जानकारी ली. डीसी हेमंत सती ने कहा कि राजकीय माघी पूर्णिमा मेला साहिबगंज जिला सहित पूरे झारखंड में आदिवासियों का महाकुंभ के नाम से जाना जाता है. इसलिए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रशासन के स्तर से हर संभव सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है. एसपी अमित सिंह ने भी मेला क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है.

महाकुंभ के तर्ज पर लगने वाले राजकीय माघी पूर्णिमा मेला में कड़ी सुरक्षा का इंतिजाम:

वहीं पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मे ला मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंत्जा म किया गया है. मेला क्षेत्र 10 पुलिस और स्वा स्थ्य विभाग का कैंप बनाया गया है,सीसीटीवी से मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है,l. खोया पाया केंद्र,गंगा तट पर एनडीआरएफ की टीम सहित जगह-जगह महिला व पुरुष सुरक्षा बल तैनात है.

गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को दी गई कड़ी सुरक्षा:

उत्तर वाहिनी गंगा नदी पर तेज ब हाव ज्यादा है गंगा स्नान के दौरान किसी भी अ प्रिय घटना को रोकने के लिए घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने गंगा घाट पर तैनात गोता खोरों व पुलिसबलों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया. उन्होंने सुर क्षा पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि श्रद्धा लुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीसी टीवी कैमरों,ड्रोन निगरानी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए. 

मेला में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए विशेष इंतजाम:

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने पदाधिकारियों से कहा कि पार्किंग स्थलों को उचित रूप से चिह्नित कि या जाए और वहां वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पार्किंग क्षेत्र में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु आसानी से अपने वाहनों को पार्क कर सकें।l. 

मेला में स्वास्थ्य व आपातकालीन सेवाएं रहेगी मुस्तैद

राजकीय माघी पूर्णिमा मेला में श्रद्धालु ओं के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों ने यह निर्देश दिए कि प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवाइयां,एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम उपलब्ध रहे. उन्होंने मेले में संक्रामक बीमारियों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता बनाए रखने के भी निर्देश दिया है. मौके पर राजमहल सांसद विजय हांसदा,झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा,राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे.

रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर 

Tags:Jharkhand newsRanchi newsSahibganj newsState Maghi Purnima fairमाघी पूर्णिमा मेलामुख्यमंत्री हेमंत सोरेनझारखंड सरकार के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पादन व मध्निषेध विभाग के मंत्री

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.