✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हत्या की वारदात से दहला साहिबगंज! हत्यारन बहू ने ससुर को गला रेतकर उतारा मौत के घाट, आरोपी बहू फरार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:41:36 PM

साहिबगंज(SAHIBGANJ): साहिबगंज से आज दिल को दहला देनेवाली सनसनीखेज घटना सामने आयी है, जहां राजमहल थाना क्षेत्र में एक पुत्रवधू ने अपने ही पिता समान ससुर की निर्मम तरीके से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. आपको बताये कि ये पूरी घटना राजमहल के प्राणटोला जामनगर का है.

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार प्राण टोला निवासी 75 साल के विभूति मंडल का  बेटा गोविंद मंडल काम के सिलसिले में बाहर रहता है, जिसकी वजह से विभूति मंडल अपनी बहू रीना देवी के साथ गांव में रहते थे, बहुत दिनों से सुसर और बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था.रविवार की दोपहर विभूति मंडल खाना खाने के बाद घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे, तभी किसी बात को लेकर उनका पुत्रवधू से बहस शुरु हो गई. इसी बीच गुस्से में आकर उसकी पुत्रवधु ने कुर्सी पर बैठे अपने ससुर को पीछे से गले पर हसुएं से प्रहार कर दिया गया दिया, इससे बुजुर्ग ससुर का गला कट गया और वह वही गिर गया. काफी खून बहने की वजह से तत्काल उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं ससुर की हत्या के बाद आरोपी बहू फरार हो गई.इसके बाद ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना तत्काल राजमहल थाना पुलिस को दी गई.घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वि मलेश त्रिपाठी,थाना प्रभारी गुलाम सरवर,राधा नगर थाना प्रभारी निलेश पांडे घटना पर पहुँच कर वारदात से जुड़ी एक-एक कड़ी को जोड़ कर मामले की छानबीन में जुट गई हैं.पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया.पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

Tags:crimecrime newscrime in jharkhandcrime news sahibganjmuder in sahibganjcrime in sahibganjjharkhandjharkhand newsjharkhnad news todaysahibganjsahibganj newssahibganj news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.