✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज: 30 साल से बदहाल सड़क, अब फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बोले- होगी आरपार की लड़ाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 23, 2026, 10:27:31 AM

साहिबगंज:जिले के बोरियो प्रखंड अंतर्गत रवैरवा पंचायत के गुनीचुनी गांव में वर्षों से सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा  पड़ा.राजेश हांसदा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई.

गुनीचुनी गांव अब भी विकास से वंचित

ग्रामीणों ने बताया कि चतरा पुल से केशवा टोला तक करीब पांच किलोमीटर सड़क आज भी जर्जर हालत में है. सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना, मुख्यमंत्री सड़क योजना और पीएम जनमन योजना के तहत कई जगह सड़कें बनाई जा रही हैं, लेकिन गुनीचुनी गांव अब भी विकास से वंचित है.

30 वर्षों से नहीं हुआ कोई मरम्मत या निर्माण कार्य 

दुर्गा किस्कू ने कहा कि गुनीचुनी बागवान टोला और मुर्गाबनी बाड़ी टोला तक पीसीसी सड़क की सख्त जरूरत है. वहीं शिक्षक पटवारी मरां डी ने बताया कि वर्ष 1996 में सड़क निर्माण के बाद करीब 30 वर्षों से यहां कोई मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं हुआ. बलिया हांसदा ने कहा कि बरसात के दिनों में गांव की स्थिति बेहद खराब हो जाती है. अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है. अमरनाथ मरांडी ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीण आज भी आदिम युग जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं.

अब आंदोलन की राह पर गांव

संग्राम किस्कू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. प्रदर्शन में अरफन सोरेन,मांझी हांसदा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

रिपोर्ट: साहिबगंज ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsSahibganj newsGunichuni village road protestvillage road issueVillagers protest for road constructionBad road condition in villageProtest against bad roads

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.