✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज पुलिस ने किया लूट कांड का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:18:57 AM

साहिबगंज (SAHEBGANJ) : जिले के एसपी अमित सिंह ने लूट कांड का बड़ा खुलासा किया है. लूट कांड का खुलासा करते हुए एसपी अमित सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने 28 अगस्त को हुए लूट कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है. गठित एसआईटी ने तीन शातिर अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से एक अपाचे एवेंजर मोटरसाइकिल और 900 ग्राम चांदी के आभूषण और आभूषण तौलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी बरामद की गई है.

आगे एसपी ने बताया कि तालझारी थाना क्षेत्र के मसकेलिया निवासी इंद्रजीत स्वर्णकार साहिबगंज चौक बाजार से चांदी खरीद कर अपने घर लौट रहे थे इसी बीच सतपुलवा के पास मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई. लूट की घटना में शामिल पुरानी साहिबगंज निवासी सोनू यादव, रितेश यादव और बालाजी बाबा वाली गली निवासी मनोहर पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

 

 

Tags:SahibganjSahibganj newsSahibganj policerobbery casethree arrestedjewelry worth lakhs recovered

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.