✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रसोई गैस की किल्लत से बेहाल साहिबगंज, आधी रात से कतार में लगा बुजुर्ग, गिरकर हुआ बेहोश

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 4:51:32 PM

साहिबगंज (SAHIBGANJ): जिले में रसोई गैस की गंभीर किल्लत ने आम लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी है. हालात ऐसे बन गए हैं कि गैस सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं को आधी रात से ही लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है. शहर के कोर्ट रोड और पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर के पास रोज सुबह लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जहां लोग खाली सिलेंडर लेकर घंटों इंतजार करते नजर आ रहे हैं.

इसके बावजूद कई लोगों को गैस नहीं मिल पा रही, जिससे नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और एजेंसियों की ओर से लगातार टालमटोल किया जा रहा है. घरों में गैस खत्म होने के कारण लोगों के सामने खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया है. कई परिवार मजबूरी में लकड़ी या अन्य वैकल्पिक साधनों की तलाश कर रहे हैं, जो आसानी से उपलब्ध नहीं हैं.

इसी अव्यवस्था के बीच गुरुवार तड़के एक बुजुर्ग व्यक्ति लंबी कतार में खड़े-खड़े उमस और थकान के कारण अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई.

स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. फिलहाल, लोग जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके.

रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर

Tags:sahibganjsahibganj latest newsLPGLPG cylinder major shortageLPG cylinder shortageLPG cylinder crisisLPG cylinder crisis in sahibganjsahibganj newslatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.