✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज: दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में एक की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:39:47 AM

साहिबगंज (SAHIBGANJ) : साहिबगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, साहिबगंज के तालझारी थाना क्षेत्र स्थित परसबन्ना गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. फिलहाल, घटना स्थल पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.

मृतक की पहचान सुधीर पंडित के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि छोटू मंडल नामक युवक ने सुधीर पंडित को हाथ के पंजे से मार जिससे वह जमीन पर गिर गया. वहीं मारपीट के बाद सभी वहां फरार हो गए. वहीं जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो सुधीर पंडित की मौके पर ही मौत हो गई थी. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तालझारी थाना को दी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही तालझारी थाना प्रभारी अमर मिंज दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए है. थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है, बहुत जल्द आरोपी जेल के अंदर होंगे.

रिपोर्ट. गोविंद ठाकुर

Tags:jharkhand newsbreaking newstop newsjharkhandjharkhand breaking newstoday jharkhand newsjharkhand news todaylatest newsjharkhand today newsnews jharkhandnewsjharkhand latest newssahibganjsahibganj breaking newssahibganj latest newsOne died on the spot in a violent clash between two partiespolice engaged in investigation.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.