☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Sahibganj: अचानक मातम में बदला दुर्गा पूजा का उत्साह! तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

Sahibganj: अचानक मातम में बदला दुर्गा पूजा का उत्साह! तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले में दुर्गा पूजा उत्सव का माहौल अचानक मातम में बदल गया,जब एक ही परिवार के दो सदस्य तालाब में डूब गए.देखते ही देखते दुर्गा पूजा की खुशी का माहौल अचानक गम में तब्दील हो गया है.आपको बताये कि यह घटना जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के कोठीबगीचा गांव की है.

तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैती निवासी रामानंद यादव के 17 वर्षीय पुत्र शिव यादव और उनके मित्र 14 वर्षीय अजीत यादव दुर्गा पूजा में नानी के घर कोठीबगीचा घूमने आए थे.जहा गांव में तालाब में नहाने के क्रम में दोनो की डूबने से मौत हो गई.

पढें पुरा मामला

घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि कोठिबगीचा गाँव में एक बड़ा तालाब है,तलाब मे गांव के कुछ बच्चों के साथ दोनों स्नान कर रहे थे.अचानक दोनों लापता हो गए.काफी देर तक घर नहीं लौटे,तो परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की.काफी देर बाद पता चला की दोनों बच्चों को तालाब में स्नान करते देखा गया था.शायद स्नान करने के क्रम में दोनों नाबालिक बच्चे तालाब के खाई में डूब ने से मौत हो गई.

पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू की.एक किशोर अचेत अवस्था में तालाब में मिला,तो कुछ देर बाद दूसरे किशोर की तलाश शुरू की तो वह भी उसी तालाब में ही अचेत अवस्था में मिला है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा एवं राज महल थाना प्रभारी गुलाम सरवर मौके पर पहुंचे.दोनों किशोरों और उनके परिजनों को अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल पहुंचे.अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया है.

गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

वही घटना को लेकर राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि मृत दोनों सगे भाइयों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया.पोस्टमार्टम के बाद दोनों किशोरों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं. उधर,गांव में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने आए दोनों भाई की मौत के बाद परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया है.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

Published at:12 Oct 2024 12:02 PM (IST)
Tags:Durga PujaSahibganj breaking newsTrending newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todaySahibganjSahibganj newsSahibganj news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.