✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रेमी के साथ गुलु गुलु करते पकड़ी गई चार बच्चों की मां, ग्रामीणों ने पकड़ा तो कर दिया ये हाल!

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:03:10 AM

साहिबगंज(SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के पुआल पंचायत के बास्को गांव में अजीबो-गरीब कारनामा देखने को मिला है. दरअसल गाँव के दर्जनों ग्रामीणों ने बीते रात्रि एक शादी शुदा महिला को उसके प्रेमी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर बंधक बना लिया. महिला चार बच्चों की माँ है. वहीं युवक छोटा कुसमी गांव के निवासी टेम्पू चालक उमेश सिंह बताया जा रहा है. युवक के परिवार वालों ने बताया कि उमेश उक्त महिला को टेंपू से उसके गांव छोड़ने गया था. इसी दौरान मार-पीट करते हुए उसे बंधक बना लिया गया है.

वहीं महिला के पति ने बताया कि युवक और उसकी पत्नी के बीच कई महीनों से अवैध संबंध होने की सूचना मिल रही थी जिसके बाद बीती रात दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर ग्राम प्रधान व सैंकड़ों ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया. ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक और महिला को गांव में रस्सी से बांधकर लगभग 10 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया था. ग्रामीण मामले पर ऑन द स्पॉट फैसला करने पर अड़ गए थे

वहीं दूसरी ओर सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने उक्त गांव पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझा कर युवक और महिला को बंधक मुक्त कराया है. साथ ही घटना को लेकर थाना प्रभारी पंकज वर्मा का कहना है कि फिलहाल युवक को मुक्त करा कर थाने लाया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है.

रिपोर्ट : गोविंद ठाकुर

Tags:sahibagnjsahibganj newsprem prasangshadishuda maapati patnicrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.