✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज: बंद मकान में चल रही थी ‘मिनी गन फैक्ट्री’, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, भारी मात्रा में हथियार बरामद

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 8, 2026, 10:30:05 AM

साहिबगंज (SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. रंगा थाना क्षेत्र के केंदुआ आमगाछी गांव में बंद पड़े मकान में चल रही इस अवैध फैक्ट्री से पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल, हथियार बनाने की मशीनें और कई अन्य उपकरण बरामद किए हैं. मामले में फैक्ट्री संचालक परवेज इस्लाम को बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार पुलिस को इस गुप्त हथियार फैक्ट्री की सूचना बिहार एसटीएफ से मिली थी. बताया जा रहा है कि पटना से गिरफ्तार एक युवक से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क का खुलासा हुआ. इसके बाद साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई.

पुलिस टीम ने रंगा थाना क्षेत्र के केंदुआ आमगाछी गांव स्थित एक बंद मकान पर छापेमारी की. जब पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी चौंक गए. कमरे के अंदर हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, लोहे को काटने और गलाने वाले उपकरण तथा बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार रखे हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 18 अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन लेथ मशीन, धातु गलाने वाली मशीन समेत कई अन्य उपकरण जब्त किए हैं. शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यहां बड़े पैमाने पर हथियार तैयार कर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किए जाते थे.

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ था और तैयार हथियारों की सप्लाई कहां की जाती थी. साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है. एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है.

रिपोर्ट : गोविंद ठाकुर

Tags:Sahibganjsahibganj newssahibganj gun mini factorysahibganj mini gun factorymini gun factorySahibganj latest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.