✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज: कुएं में गिरा बकरा, बचाने गए बाप- बेटे की मौत, जानिए पूरा मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:08:45 PM

साहिबगंज(SAHEBGANJ ): - साहिबगंज जिले के रंगा थाना के केंदुआ चौक में दुखद घटना हुई है. कुएं में गिरे बकरे को निकालने के कारण दो लोगों की जान चली गई. बकरा की जान बचाने के लिए पिता और पुत्र कुएं में उतर गये. दम घुटने से पिता - पुत्र की मौत हो गई. बकरा तो नहीं ही बचा पर पिता और पुत्र की मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंदुवा चौक निवासी इकबाल सेख के आंगन में स्थित कुएं में उसका बकरा गिर गया.बकरे को निकालने के लिए इकबाल ने अपने पुत्र को नीचे उतारा.नीचे उतरने के बाद पुत्र बेहोश हो गया.बेटा को बेहोश देख पिता भी कमर में रस्सी बांधकर खुद नीचे उतरा और पुत्र मुस्ताकिम और बकरे को रस्सी से बांध के ऊपर खड़े परिजन को खींचने को कहा. परिजन में आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी में बांध कर मुस्ताकिम को और बकरे को खींचकर बाहर निकाला.उसे इलाज के लिए कल्याण अस्पताल केदु वा ले गए जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

इधर पिता इकबाल को बाहर निकलने के लिए लोगों ने कुएं में रस्सी फेंकी लेकिन अंदर किसी प्रकार की हरकत नहीं देख सभी आशंकित हो गये.इसके बाद गांव के ही युवक कमर में रस्सी बांधकर कुए में उतरने का प्रयास करने लगे लेकिन थोड़ा नीचे जाते ही आक्सिजन की कमी होने की बात करते हुए वह ऊपर आ गया.बाद में प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो पिता को निकाला गया.

Tags:SahebganjGoat fell into the wellfather and son died

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.