✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज:गंगानदी पर फेरी सेवा ठप होने से जोखिम में पड़ी लोगों की जान, नाव बना एकमात्र सहारा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 4:45:29 PM

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले में गंगा नदी के रास्ते झारखंड और बिहार के मनिहारी के बीच चलने वाली फे री सेवा अब पूरी तरह बंद हो गई है.सेवा ठप होने से रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.मजबूरी में लोग अब नाव के सहारे सफर कर रहे है, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ रही है.

संचालन के लिए रोटेशन सिस्टम लागू

जानकारी के अनुसार झारखंड और बिहार के बीच समझौते के तहत फेरी सेवा के संचालन के लिए रोटेशन सिस्टम लागू है.31 मार्च 20 26 को झारखंड की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिम्मेदारी बिहार सरकार की हो गई है.इधर बिहार सरकार की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है कि नहीं यह राज्य सरकार के जिम्मेदारों को नहीं मालूम,लेकिन अधिक बोली दर के कारण किसी भी ठेकेदार ने इसमें भाग नहीं लिया,जिससे प्रक्रिया अधूरी रह गई और सेवा बंद हो गई.

लोगों ने जल्द सेवा बहाल करने की मांग

वहीं फेरी सेवा ठप होने से व्यापार,शिक्षा और दैनिक जीवन पर बेहद असर पड़ा है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालकर सेवा बहाल करने की मांग की है.हालांकि फेरी बंद होने से रोज की जिंदगी प्रभावित हो गई है, नाव से जाना खतरे से खाली नहीं है.

रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो

Tags:Ferry services on the Ganga riverFerry service SahibganjFerry serviceGanga river SahibganjJharkhandJharkhand news todayFerry service newsToday news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.