साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले में आज आयोजित होने वाली जेपीएससी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है.इसी क्रम में बीते रात्रि सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की,सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद एवं नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शहर के विभिन्न होटलों, लॉज और गेस्ट हाउसों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.छापेमारी के दौरान प्रशासनिक टीम ने होटलों में ठहरे संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की.
होटलों में की गई छापेमारी
होटल संचालकों से ठहरने वाले अभ्यर्थियों का पूरा ब्योरा, पहचान पत्र और रजिस्टर की जानकारी ली गई. अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को ठहराने की अनुमति नहीं दी जाएगी.इस दौरान पुलिस ने कई कमरों की तलाशी ली और अभ्यर्थियों से परीक्षा से संबंधित पूछताछ भी की साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं किसी प्रकार की नकल या अवैध गतिवि धि की योजना तो नहीं बनाई जा रही है.
परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी कराना प्रशासन की प्राथमिकता
सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने कहा कि जेपीएस सी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.वहीं सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद ने होटल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे नियमों का कड़ाई से पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें.
रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर