✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज: उपायुक्त हेमंत सत्ती ने जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्या, कहा जनता को परे शान करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:01:59 PM

साहिबगंज: जिले के उपायुक्त प्रकोष्ठ कार्यलय सभागर कक्ष में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. वहीं इस जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं गई. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी पदाधिकारी को आमजन की शिकायतों के प्रति उदासीनता नहीं बरतनी चाहिए और सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए.

जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त महोदय के समक्ष रखा. उन्होंने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान के प्रति नागरिकों को आश्वस्त किया. उन्होंने सभी आवेदनों की समीक्षा एवं प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिया है. 

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिया ये निर्देश 

उपायुक्त हेमंत सत्ती ने जनता दरबार में प्राप्त शिकायतें विभिन्न विभागों और योजनाओं से संबंधित थीं. उपायुक्त महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक शिकायत की भौतिक जांच कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें. उन्होंने यह भी आदेश दिया कि समाधान प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जाए और निष्पादन की प्रतिपुष्टि (फीडबैक) उपायुक्त कार्यालय को सौंपी जाए. उन्होंने पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे जनहित के मामलों को गंभीरता से लें और पारदर्शिता के साथ समस्या निवारण सुनिश्चित करें. इसके बाद उपायुक्त हेमंत सत्ती ने पदाधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

रिपोर्ट: गोविन्द ठाकुर 

Tags:Jharkhand newsSahibganj newsDeputy Commissioner Hemant Sattiजनता दरबारसाहिबगंज में जनता दरबारSahibganj DC

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.