✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज : किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत, सामुहिक दुष्कर्म की आशंका, जानिए पूरा मामला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:59:23 AM

साहिबगंज (SAHIBGANJ) : साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र की एक किशोरी की मौत शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई. उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

संदिग्ध कॉल बना किशोरी के मृत्यु का कारण

मामले की जानकारी देते हुए किशोरी के पिता ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे उसकी बेटी के मोबाइल पर एक कॉल आया. जिसके बाद वह घर से निकली. वहीं घर से निकलने के बाद घर वालों ने एक बाइक की आवाज भी सुनी. बाइक की आवास सुन घर वालों को लगा कि वह आसपास ही कहीं गई होगी. लेकिन देर रात तक नहीं लौटी तो उन लोगों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की. इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह वह घर लौट आयी. जिसके बाद घर में बिछावन पर लेटी और कुछ देर बाद दम तोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामले की जानकारी देते हुए बरहेट थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा. बताया जाता है कि किशोरी अपने प्रेमी के साथ सिदो कान्हु की जयंती पर भोगनाडीह में लगे मेले में गई थी. जहां उसके साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है.

सामुहिक दुष्कर्म की आशंका

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के हाथ व पैर पर मेहंदी से अकबर लिखा हुआ है. गले में रस्सी के निशान भी हैं. आशंका जताया जा रहा है कि प्रेमी ने किशोरी को बुलाकर अपने साथ ले गया और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई.

रिपोर्ट. गोविंद ठाकुर

Tags:jharkhand newsjharkhandlatest newsjharkhand today newsnewsranchi newsnews jharkhandtop newsbreaking newsjharkhand latest newsjharkhand breaking newsDeath of a teenage girl under suspicious circumstancesSahibganj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.