✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज डीसी ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याएँ सुन समाधान का दिया भरोसा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 7, 2026, 6:06:32 PM

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले में जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित जनता दरबार में मंगलवार को जिलेवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया.उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता गौतम भगत ने की.जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी.अपर समाहर्ता ने सभी आवेदकों की समस्याओं को बारीकी से सुनते हुए आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर शीघ्र समाधान किया जाएगा.

 लोगों की समस्याएँ सुन समाधान का दिया भरोसा

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए।इस पर अपर समाहर्ता ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी मामलों की भौतिक जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि निष्पादित मामलों की प्रतिपुष्टि समय पर उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके.जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

Tags:janta darbar of sahibganj dcsahibganj dc newsdc of sahibganjtrending newsviral newsjharkhand news todaysahibganjdcSahibganj newsSahibganj updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.