✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर: साहिबगंज व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 2:23:17 PM

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया.यह सूचना सुबह करीब 11:30 बजे सामने आई, जिसके बाद एहतियातन सभी न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता तुरंत कोर्ट भवन से बाहर निकल गए.मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना तत्काल एसपी अमित कुमार सिंह को दी गई.सूचना मिलते ही एसपी खुद न्यायालय पहुंचे और कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय से मुलाकात कर स्थिति की समीक्षा की. सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को कोर्ट परिसर खाली करने का निर्देश दिया.

 धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

इसके बाद पूरे न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. एसपी के निर्देश पर डीएसपी विजय कुशवाहा सहित विभिन्न थानों की पुलिस टीम भारी संख्या में मौके पर पहुंची और सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया.पुलिस द्वारा कोर्ट परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई.संदिग्ध वस्तुओं की पहचान के लिए आधुनिक उपकरणों और तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया गया.

जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं

हालांकि शुरुआती जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है, जिससे प्रशासन और आम लोगों ने राहत की सांस ली है.फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पूरी तरह सतर्क है और न्यायालय परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

Tags:Sahibganj civil court receives bomb threatSahibganj civil court newsSahibganj adminstrationCivil court SahibganjSp of SahibganjBomb threatTrending newsViral newsJharkhandSahibganj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.