✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज: नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को मिला नगर प्रभाग पुलिस निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:29:18 PM

साहिबगंज:जिले के नगर थाना के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता को अब नगर प्रभाग पुलिस निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस बाबत विभा गीय आदेश के आलोक में श्री गुप्ता ने मंगलवार को नगर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक का कार्यभार भी विधिवत रूप से संभाल लिया है. बताया जा रहा है कि श्री गुप्ता के पास पहले से ही नगर थाना प्रभारी का कार्यभार है.और अब उन्हें प्रभागीय स्तर की जिम्मेदारी मिलने से उनके कंधों पर प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है.नए प्रभार को लेकर श्री गुप्ता ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा कानून व्यवस्था की सख्ती से निगरानी और अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता में शामिल है.वह टीम वर्क के साथ थाना और प्रभागीय स्तर पर पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे.स्थानीय स्तर पर लोगों ने इस जिम्मेदारी को श्री गुप्ता के कार्यशैली पर विश्वास का प्रती क बताया है.गौरतलब है कि श्री गुप्ता को उनके कुशल नेतृत्व अनुशासन प्रियता और सक्रियता के लिए जाना जाता है।

रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर 

Tags:Jharkhand newsSahibganj newsCity police station in-chargeCity police station in-charge Amit Kumar GuptaCity Division Police Inspector sajibganj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.