✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज: गोपालपुल के नीचे बड़े नाला से मिला युवक का शव, फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:14:18 AM

साहिबगंज(SAHIBGANJ): शहर के गोपालपुल के नीचे बड़े नाला से शनिवार की सुबह नगरथाना पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है.शव का शिनाख्त भरतिया काॅलोनी के कालाधर झा के पुत्र दिलीप झा (55) के रूप में किया गया है. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. नगर थाना पुलिस के अनुसार युवक के सिर में चोट के निशान है. सुबह ही स्थानीय लोगों ने नाले में औंधे मुंह गिरा एक शव को देखा और नगर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व पुअनि प्रवीण प्रभाकर सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक प्रतिदिन शराब का सेवन करता था. पुलिस प्रथम दृष्टया उम्मीद जता रही है कि युवक पुल से शराब के नशे में गिर गया होगा. औंधे मुंह गिरने से सिर में चोट लगने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है. लेकिन मामला पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

पुलिस मामले की कर रही छानबीन

मृतक के पुत्र सुमित झा ने बताया कि उनके पिता रात में घर नहीं आए, तो उन लोगों ने खोजबीन की. सुबह पता चला कि एक शव गोपालपुल में गिरा हुआ है.आकर देखा तो शव उनके पिता की थी. इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है.

रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर 

Tags:Jharkhand newsSahibganj newsSahibganj policeCrime newsBody of a young man found in a big drainJharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.